पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सम्मानित हुए बांसडीह थाना प्रभारी प्रवीण सिंह सराहनीय कार्यों की हुई सराहना

बलिया। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड बलिया में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान माननीय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह द्वारा सराहनीय कार्यों के लिए वर्तमान बांसडीह थाना प्रभारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलिया श्रीमान की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मान प्राप्त करने वाले अधिकारी वर्तमान में बांसडीह के थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वह सिकंदरपुर के थाना प्रभारी तथा रसड़ा कोतवाली बलिया में भी थाना प्रभारी के पद पर रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
समारोह में मौजूद अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे पूरे पुलिस महकमे के लिए प्रेरणादायी बताया। यह सम्मान न केवल उनकी कार्यकुशलता का प्रमाण है, बल्कि बलिया पुलिस की सकारात्मक कार्यशैली को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *