बनकरा सैयद बुखारा ग्राम सभा मे कराये गये कार्यो का धन भुगतान नही होने पर ग्रामप्रधान प्रतिनिधि ब्लाक में धरने पर बैठ गए, खण्ड विकास अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त

बिल्थरारोड। विकास खण्ड सीयर के ग्रामसभा बनकरा सैयद बुखारा का न्यायपंचायत भवन के निर्माण व अन्य कार्यों का अभी तक धन भुगतान नही होने से शुक्रवार को प्रधान प्रतिनिधि परविंदर सिंह ने ब्लाक में पहुँचकर जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया । खण्डविकास अधिकारी मधुछन्दा सिंह के आश्वासन से बाद धरना समाप्त कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बनकरा में न्यायपंचायत भवन का निर्माण कराये व अन्य निर्माण कार्यों को कराये लगभग एक वर्ष हो गए है। किंतु अभी तक मनरेगा द्वारा धन भुगतान नही होने से हर रोज ग्रामप्रधान के दरवाजे पर मजदूर व बिल्डिंग मटेरियल वाले पहुँचकर बकाया पैसे की मांग करते है। बार बार ब्लाक पर जाने के बाद भी धन का भुगतान नही होने पर प्रधान प्रतिनिधि परविंदर सिंह ब्लाक में पहुँचकर जमीन पर बैठकर धरने पर बैठे गए। इसकी सूचना मिलते ही प्रधान संघ सीयर के अध्यक्ष रामभवन यादव व अन्य ग्राम प्रधान भी पहुँच गए। बाद में मौके पर पहुँचकर खण्ड विकास अधिकारी मधुछन्दा के द्वारा शीघ्र धन भुगतान कराने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *