सीयर ब्लाक में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया

बिल्थरारोड। सीयर ब्लाक के डवाकरा हॉल में जल जीवन मिशन ‘हर घर जल’ के तहत आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन स्वयं सहायता समूह की 282 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने मिशन के उद्देश्य और इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना है का मुख्य उद्देश्य हर घर में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।मुख्य प्रशिक्षक अंजनी यादव ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बर्बाद हो रहे पानी को बचाना और हर व्यक्ति को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान जल संचय, जल स्वच्छता, और जल की अशुद्धियों से होने वाली बीमारियों पर चर्चा की गई। साथ ही, जल का उचित रखरखाव, जल स्रोतों की स्वच्छता, और भूजल पुनर्भरण पर भी जानकारी दी गई। शिविर में सीयर ब्लाक के 94 गांवों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जल शक्ति मिशन की जिम्मेदारियों और फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया।जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है। सरकार का लक्ष्य 2024 तक देश के सभी ग्रामीण घरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी शिवंकित वर्मा, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *