थानेदारी संभालते ही हत्या की वारदात, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूपचक खान गांव में बकरी को लेकर विवाद में 50 वर्षीय महिला की मौत, तीन घायल

सिकंदरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के चक खान गांव में बुधवार को मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। बकरी को लेकर दो पक्षों में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से चार लोग घायल हो गए, जिनमें 50 वर्षीय बबी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिकंदरपुर भेजा।

गंभीर रूप से घायल बबी को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि यह घटना नए थानाध्यक्ष मूल चंद चौरसिया के पदभार संभालने के पहले ही दिन घटित हुई, जिससे पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *