धरे गए फर्जी दरोगा जी दिखाते थे फर्जी रौब !
फर्जी दरोगा नप गए
सिंगल स्टार लगाकर इनोवा कार से घूम रहे दरोगा को रुद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली अंतर्गत झिरूआ पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी से एक फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये युवक ने अपना नाम नगीना प्रसाद(35) पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम परसा जंगल कोतवाली रुद्रपुर बताया है।
पिछले तीन माह से फर्जी दरोगा की वर्दी लगाकर अपने गांव में आता जाता था और लोगों पर अपनी वर्दी का रोब दिखाता था। मुखबिर की सूचना पर झिरूआ पुलिस चौकी से दो पुलिसकर्मी उसके दरवाजे पर पहुंचे और उसे पकड़ कर चौकी पर लाए वहां से उसे रुद्रपुर कोतवाली लेकर जाया गया वहीं पुलिस ने कड़ाई से पूछ ताछ की तब जाके उसने अपनी करतूत बताई। इतना ही नहीं आरोपी गाजियाबाद नंबर UP 15 Z 0071 की एक इनोवा कार लेकर के आता जाता था पूछताछ में पता लगा कि आरोपी किसी व्यक्ति को तीन माह पहले ₹90000 देकर के दरोगा बना था। कोतवाली पुलिस उसके साथ जुड़े लोगों के सम्पर्क का तहकीकात जानने में जुटी है।
नीलेश दीपु

