खाद्यय पदार्थो से जीएसटी हटाने व अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

बिल्थरारोड। खाद्यय पदार्थो पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने पर जीएसटी को वापस लेने व अन्य 4 सूत्री मांग लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता को सौंपा गया। दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि कोरोना और महंगाई के कारण व्यापारी और आम जनता बहुत ही परेशान है। उस पर से खाद्य पदार्थ पर पांच प्रतिशत का जीएसटी लगाना उचित नही है। इसको वापस किया जाय। साथ ही किसान सम्मान निधि की तरह व्यापारी सम्मान निधि योजना लागू किया जाय, मंडी शुल्क समाप्त किया जाय, व्यापारियों पर हो रही घटनाएं व प्रशासनिक उत्पीड़न को रोका जाय, नही तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। पत्रक देने वालो में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू, धर्मेन्द्र सोनी, आलोक कुमार गुप्त, दिलीप कुमार, सुभाष चंद, सन्तोष कुमार, सुनील कुमार टिंकू, अंचल वर्मा, अशोक कुमार शर्मा, राकेश कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *