सन 1857 में उभांव थाना के स्थापना के बाद पहली बार किसी पुलिस महानिरीक्षक ने थाना का निरीक्षण किया।

बिल्थरारोड। उभांव थाना की स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास में पहली बार किसी पुलिस महानिरीक्षक ने उभांव थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उभांव थाने को गुबारे से सजाया गया था। ज्ञात हो कि उभांव थाना की स्थापना अंग्रेजी शासन में सन 1857 में हुई है । पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने सोमवार की शाम उभांव थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई का हाल देखा। अभिलेखों की जांच की तथा उनके रखरखाव में सुधार का निर्देश दिया। आईजी ने अंग्रेजों के समय का निर्मित थाना भवन, परिसर आदि का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बैरकों, मेस, शस्त्रागार का निरीक्षण किया तथा व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने थाना परिसर में खड़े वाहनों के डिस्पोजल का निर्देश दिया। उन्होंने मालखाना, कार्यालय, आवास आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने चौकीदारों व व्यापारियों संग वार्ता की तथा उनकी समस्याओं को सुन कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान व्यापारियों ने सीयर पुलिस चौकी पर जनशक्ति बढ़ाने की मांग की। इस संदर्भ में उन्होंने प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में आईजी ने कहा कि सीओ ऑफिस को क्रियाशील करने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। इसके पूर्व उन्होंने गारद की सलामी ली। इस मौके पर एसपी एस आनंद, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी , सीओ रसड़ा मोहम्मद फहीम, इंस्पेक्टर उभांव डीके श्रीवास्तव आदि सभी पुलिसकर्मि मौजूद रहे। आईजी के आगमन के मद्देनजर थाना परिसर की आकर्षक सजावट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *