सांसद बनने पर सबसे पहले वर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा के घर के पास स्थित पानी टँकी के पेयजल आपूर्ति को चालू कराएंगे- सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर

बिल्थरारोड। सलेमपुर लोकसभा से सपा से पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद पहली बार गुरुवार को बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर पहुँचने पर सपा व इंडिया गठबन्धन के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि पूर्व में भाजपा प्रत्याशी व सासंद रविन्द्र कुशवाहा  के पिता  हरिकेवल प्रसाद को हराये है, इस बार रविन्द्र कुशवाहा को भारी मतों से हरायेगे। हमारा चुनाव लोकसभा क्षेत्र की जनता लड़ रही है। उन्होंने कहा कि रवींद्र कुशवाहा संसद में अपने ही सरकार में घर के पास स्थित पानी टँकी के चालू नही होने की रोना रोये  थे। इस बार जब हम जीतेंगे तो सबसे पहले  वर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा के घर के पास स्थित पानी टँकी के पेयजल आपूर्ति को चालू कराएंगे। कहा कि भाजपा जो चार सौ पार का नारा दे रही है। उसको जनता जान चुकी है। भाजपा जाति और मंदिर के नाम पर  वोट लेकर जनता को छलने का काम किया है। इस बार सैकड़ा में ही रह जायेगी। सपा और इंडिया गठबन्धन आशा बहु, रोजगार सेवक, मनरेगा मजदूरों आदि का चार सौ रोज के हिसाब से मजदूरी बढ़ाने की बात कर रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने हमारे पर भरोसा जताते हुए सलेमपुर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। यहाँ सपा प्रचंड मतों से जीत का परचम लहरायेगी। सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर  बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन से नगर भ्रमण करते हुए खुले वाहन पर सवार होकर लंबे काफिले के रूप में चौकियां, मालीपुर, नगरा, भीमपुरा, उधरन आदि चट्टी चौराहे पर  पहुँचकर लोगो से आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, विधानसभा अध्यक्ष  समशाद बासपारी, बब्बन यादव, राजनाथ यादव, इरफान अहमद,  पार्टी के प्रदेश सचिव  रुद्रप्रताप यादव, गोपाल यादव, जयप्रकाश यादव, रामाश्रय यादव, संजय यादव, कांग्रेसी नेता अशोक सिंह, कोकिल राम, अहमद कमाल लड्डन, वीरेन्द्र रामपुरी, रामकृपाल यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *