अधिवक्ता जल्द करेंगे तहसीलदार के खिलाफ आंदोलन

बिल्थरारोड / तहसील बार एसोसिएशन ने तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के मंत्री ने मंगलवार को तहसीलदार को एक पत्रक देकर अधिवक्ता अमल कुमार श्रीवास्तव द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पर स्पष्टीकरण की मांग न मिलने तक उनके कोर्ट के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय को तहसील बार एसोसिएशन के मंत्री महेंद्र द्वारा दिए गए पत्रक में एसोसिएशन द्वारा यह मांग की गई है कि अधिवक्ता अमल कुमार श्रीवास्तव के प्रार्थना पत्र दिनांक 26 अगस्त 22 व 17 अगस्त 22 के साथ संलग्न साक्ष्य बार कोड युक्त आदेश पत्रक व सादा पन्ने पर उनके द्वारा निर्गत फर्दकाम आदेश के बावत सर्वसम्मति से कार्यकारिणी यह निर्णय लेती है कि प्रथम दृष्टया न्यायिक प्रक्रिया व बारकोड की तिधि भिन्नता का दोष है। और बारकोड के बाबत राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जारी शासनादेश अनुभाग 13 न्याय दिनांक 16 अगस्त 2019 व 4 अक्टूबर 2018 एवं 8 नवंबर 2017 के शासनादेश का खुला उल्लंघन किया गया है। और न्यायिक प्रक्रिया दूषित है। इसके बाबत तहसील संघ बेल्थरारोड को एक सप्ताह के अंदर विस्तृत जानकारी दें। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार द्वारा इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध न कराने तक दूषित न्यायिक प्रक्रिया करने के विरोध में तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार करने की घोषणा की है। चेतावनी दी है कि इस पत्रक का जवाब न देने की स्थिति में संघ अग्रेतर कार्यवाही करने के लिए स्वतंत्र है, जिसकी समस्त जिम्मेदारी न्यायालय की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *