नाबालिक संग छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिल्थरारोड बलियाः नाबालिक संग छेड़खानी करने वाले आरोपी संजय मद्धेशिया उर्फ झाबर ग्राम चैकिया निवासी को उभांव पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में निरुद्धकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी पर एक इंटर कालेज के बाहर अक्सर 10वीं की छात्रा संग छेड़खानी करता था और पीड़िता को डराता धमकाता रहता था। जिसके कारण डर से पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को भी नहीं दी। बाद में छात्रा के शिक्षकों द्वारा परिजनों को मिली जानकारी के बाद में पीड़िता की मां ने पुलिस से मदद मांगा और उभांव पुलिस को लिखित तहरीर सौंपा। पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
