राष्ट्रीय स्वंय सेवकसंघ के होली मिलन एवं सहभोज कार्यक्रम में जमकर उड़े अबीर- गुलाल

बिल्थरारोड।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेल्थरारोड नगर के स्वयंसेवक द्वारा  होली मिलन उत्सव राधिका मैरिज हॉल के प्रांगण में मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रांत के प्रांत सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख संजय शुक्ल ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार संगठित होने का संदेश देता है। हम हिंदू संगठित हैं तो मां भारती विश्व गुरु के सिंहासन पर सदैव विराजमान रहेंगी। हमारे संगठित होने का ही परिणाम है कि आज भारत राष्ट्र का गुणगान समूचा विश्व कर रहा है।कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाईयां दी। इस दौरान कार्यक्रम के सहभोज में लोगों ने लजीज व्यंजन का आनंद लिया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यवाहक सतीश, जिला प्रचारक अनुज, जिला प्रचार प्रमुख डॉ आलोक गिरी, जिला सह संघचालक लाल बच्चन, नगर संघचालक संजय बरनवाल ,  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिलाध्यक्ष रसड़ा संजय पाण्डेय, डॉ. रमाशंकर सिंह ,सह जिला संघचालक लालबचन नगर प्रचारक दौलत मिश्रा, नगर कार्यवाह पवन वर्मा, सह नगर कार्यवाह विजय सिंह, अजय, नगर प्रचार प्रमुख प्रदीप, संपर्क प्रमुख राजेश, व्यवस्था प्रमुख राजेश वर्मा, नगर सेवा प्रमुख हेमंत शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *