मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला में ककरासो , कीडीहरापुर, सोनाडीह, फरसाटार, पशुहारी में कुल 256 मरीजो का इलाज किया गया

बिल्थरारोड। मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक रविवार को क्षेत्र के सभी न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला का आयोजन कर मरीजो इलाज करने के निर्देश दिए जाने के क्रम में न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाडीह में डॉ रामअशीष के नेतृत्व में एलोपैथिक,होम्योपैथिक और यूनानी के कुल 86 मरीजो का इलाज कर दवा दिया गया।न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककरासो में डॉ राकेश पांडेय के नेतृत्व में 35 मरीजों का, फरसाटार में डॉ विक्रम सोनकर की देखरेख में 31 मरीज,पशुहारी में डॉ संजय जायसवाल ने 62 मरीजों का तथा कीडीहरापुर न्यू पीएचसी पर डॉ कुशाग्र सिंह के नेतृत्व में 42 मरीजों का इलाज कर दवाएं वितरित की गई।इसमें एलोपैथ आयुर्वेद और होम्योपैथिक के डॉक्टरों ने भी मरीजों का इलाज कर दवा दी। चिकित्सको ने बताया कि अस्पताल पर सर्दी,खांसी,जुखाम,बुखार से संबंधित अधिक मरीज आए थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने सरकार के इस मुख्यमंत्री अरोग्य मेला योजना का प्रत्येक रविवार को मरीजों से लाभ लेने की अपील की है।
