समाधान दिवस पर कुल 15 प्रार्थना प्रस्तुत मौके पर 11 मामलों का निस्तारण !
बिल्थरारोड। उभांव थाना परिसर में तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस पर कुल 15 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। मौके पर 11 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें 13 भूमि विवाद व 2 पुलिस विभाग से संबंधित मामले शामिल हैं। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अधिकांश मामले राजस्व महकमे से संबंधित रहे। तहसीलदार शुक्ल ने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। मौके पर एसएचओ विपिन सिंह व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

