श्रीराम जन्मोत्सव पर अखंड रामचरित मानस के समापन के बाद हुआ भव्य भण्डारे का आयोजन

बिल्थरारोड। स्थानीय नगर के वार्ड नम्बर 4 में मुहल्ले वासियों द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव( रामनवमी )के अवसर पर गुरुवार को अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। शुक्रवार को रामायण पाठ के समापन पर हवन पूजन व आरती में भारी संख्या में महिलाएं और नगर के लोगो ने भाग लिया इसके उपरांत विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में नगर निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, आरएसएस के नगर प्रचारक नवीन जी, अवधेश यादव, बबलू वर्मा, पवन वर्मा, बिनोद वर्मा,सतीश गुप्ता,मन्नू सोनी,मोहन सिंह वर्मा, माखन मद्धेशिया, सत्यम,कृष्णा मद्धेशिया, सोनू, गोलू, सुजीत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *