सोनाडीह स्थित माँ भागेश्वरी परमेश्वरी के मन्दिर परिसर लगे खच्चरों और गदहो के मेले में खरीदारों की भारी भीड़


बिल्थरारोड । पूर्वांचल के शक्ति पीठो में विख्यात सोनाडीह भगेश्वरी मन्दिर के 52 बीघे के परिसर में इन दिनों गदहे और खच्चरों का मेला अपने पूरे शबाब पर है। सोमवार को खरीदारों की भारी भीड़ रही। सूत्रों के अनुसार वर्ष 1985 से यहाँ पर पितृ पक्ष में गदहे और खच्चरों का मेला लगता है।मेले में दूरदराज से आये खरीद और बिक्री करने वाले व्यापारियों का जमावड़ा लगा हुआ है।गधे और खच्चरों की बोली लाखों में चल रही है।कन्नौजिया समाज के लोगों के अनुसार गदहे भी बड़े काम के होते है।गधे और खच्चरों के इस विशाल मेले में यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़,देवरिया,अलीगढ़,वाराणसी,इलाहाबाद के अलावा बिहार व नेपाल तक के व्यापारी मेले में आये हुए है।मेले में हजारों की संख्या में गदहा व खच्चर बेचने को लोग पहुंच चुके है।जबकि अन्य बेचने वालों के आने का क्रम लगातार जारी है। हर साल पितृपक्ष में जियुतिया पर्व पर यहां विशाल मेला लगता रहा है। जो सुचारू रूप से चल रहा है।मेले में खच्चर व गदहे की कीमत उसके साइज व क्वालिटी के हिसाब से लगाई जाती है। प्रशासन की तरफ से मेले में व्यापारियों के लिये कोई सुरक्षा व्यवस्था नही की गई है। और नही ही व्यापारियों के लिए रहने की व्यवस्था की गयी है। व्यापारियों द्वारा स्वयं ठहरने की व्यवस्था की गई है।
