बिल्थरा रोड नाले में मछली मारने गए 70 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम!
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के बाराडीह मलेरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय सुभाष राजभर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष राजभर अपने भतीजे के साथ नाले में मछली मारने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गए। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सीयर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
