हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बहुता चक उपाध्याय गांव में रविवार के पूर्वाहन लगभग 11 बजे नवनिर्मित भवन की छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गई। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहुता चक उपाध्याय गांव निवासी दीपक यादव 40 वर्ष पुत्र सूर्यभान यादव अपने नवनिर्मित भवन के छत पर लगभग 11 बजे दिन में साफ सफाई कर रहे थे । इसी बीच दीपक छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के चपेट में आ गया और गम्भीर रूप से झुलसने के बाद छत से नीचे गिर गया। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों का रोते- रोते बुरा हाल है दीपक के बारे में लोग बता रहे हैं कि बहुत ही मृदभाषी और मिलनसार व्यक्ति था घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर कागजी करवाई के बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक का एक 15 वर्ष व एक 13 वर्ष का दो लड़के है।

