दुबहड पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुर बारी ब्यासी से चोरी गया मुकुट सफेद धातु का अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद किया

अभय मिश्रा


बलिया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने व वांछित अभियुक्तों/वारंटियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुबहड पुलिस को सोमवार को अखार चौराहे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई ।
ज्ञात हो कि 26/27मार्च .2022 की रात थाना क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुर बारी ब्यासी के गर्भगृह का ताला तोड़कर श्रीराम लक्ष्मण , सीता माता व हनुमान जी के सिर पर लगा चाँदी का मुकुट अभियुक्तगण द्वारा चोरी कर लिया गया था जिसके सम्बन्ध में मु0अ0स0 58/2022 धारा 380 IPC थाना दुबहड जनपद बलिया पंजीकृत है । घटना को लेकर आमजन मानस में काफी आक्रोश व्याप्त था । सोमवार को गिरफ्तार दो अभियुक्तगण के कब्जे से थाना क्षेत्र दुबहड बलिया के श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुर बारी ब्यासी से चोरी गया मुकुट सफेद धातु का बरामद किया गया । उक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना दुबहड द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेज दिया गया । जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा अभियुक्तगणो से बरामदशुदा मुकुट के सम्बन्ध में पूछा गया तो अपनी गलती की माफी मांगने लगे और बताये की दिनांक 26/27 मार्च .2022 की रात मे हम दोनो ने मिलकर रामजानकी मन्दिर ठाकुर बाड़ी जिसके पुजारी भुनेश्वर पाण्डेय जी है । जिनसे अक्सर हमलोग मंदिर का प्रसाद भी लेते थे । जब वे मन्दिर मे आरती करने के बाद घर चले गए तो हम दोनो मिलकर मन्दिर के मुकुट व दान पात्र से पैसे चुरा लिए थे । साहब दान पत्र के पैसे हम दोनो लोगो ने नशे मे खर्च कर दिया तथा मुकुट को छिपा कर रखे थे । जब हम लोगों को यह विश्वास हो गया कि इस प्रकरण से सबका ध्यान हट गया तथा नशा के लिए पैसे भी नही रहे तो हम लोगो ने मुकुट को तोड़कर टुकड़े कर दिए तथा अपने अपने हिस्से का मुकुट बेचने के लिए हमलोग जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया । गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार राय पुत्र स्व0 देवेन्द्र नारायण राय ग्राम शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी थाना दुबहड़ जिला बलिया, राहुल पासवान पुत्र गोपाल पासवान ग्राम डुमरी थाना दुबहड़ जिला बलिया निवासी है।अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार राय पर.मु0अ0सं0 162/2010 धारा 380/411 भादवि थाना दुबहड़ जिला बलिया में पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ,उ0नि0 परमानन्द त्रिपाठी ,हे0का0 राम आसरे ,का0 सुनील कुमार गुप्ता थाना दुबहड बलिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *