पुलिस के लिए सिरदर्द बना वांछित गिरफ्तार !

बिल्थरारोड। उभांव पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के एक अभियुक्त को सोमवार को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया। उभांव पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के स्थानीय नगर के वार्ड नम्बर 3 निवासी शिवम राज सर्राफ उर्फ राजा पुत्र जितेन्द्र सर्राफ के खिलाफ कई धाराओं में वांछित है, न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। रविवार की देर शाम पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि शिवम राज सर्राफ प्राथमिक विद्यालय मझवलिया के समीप पुलिया के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुँचकर गिरफ्तार कर विधिक करवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र पासवान, कांस्टेबल पंकज सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *