सड़क दुर्घटना में फिल्मी दुनिया मे काम करने वाले बेल्थरारोड निवासी युवा अभिनेता अमन जायसवाल का निधन

मौके पर भीड़

बिल्थरारोड। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश जायसवाल के पौत्र अमन जायसवाल 24 वर्ष पुत्र आशीष जायसवाल की मुंबई में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में हुई मौत की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों सहित पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गयी।  नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशान्त जायसवाल  मंटू का भतीजा अमन जायसवाल बहुत ही होनहार था वह फिल्मी सिटी मुंबई में रहकर फ़िल्म और सीरियल में काम करता था। तीन सीरियल में वह मुख्य किरदार के रूप में काम कर चुका था।  जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुंबई स्थित आवास से लगभग 3 बजे बाइक से अमन कही जा रहा था जिसे पीछे से ट्रेलर ने धक्का मार दिया जिससे अमन गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस द्वारा जिसे नजदीक अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों सहित नगर में शोक की लहर दौड़ गयी। और उनके बेल्थरारोड स्थित आवास पर शुभचिंतकों का तांता लग गया। अभी दो युवा व्यापारियों की सड़क दुर्घटना में हुए निधन से नगर उबर नही पाया था कि यह तीसरी घटना घटित हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *