शरीर को स्वस्थ रखने व तनाव को दूर करने के लिए योग सबसे उपयुक्त साधन है- प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव

बिल्थरारोड। स्पोर्टस-डे के अवसर पर शुक्रवार को सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में योग दिवस आयोजित किया गया। इस मौके उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक डी0के0 श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरुप स्पोर्टस-डे का शुभारम्भ है। जैसे पढ़ने में किसी किसी विषयों मे कुछ अलग-अलग बच्चे पास हो जाते है, उन्हें टाप नही कहा जा सकता, लेकिन जो बच्चा सभी विषयों में पास होता है वही स्कूल में टाप होता है। जीवन में तब तक सफल नही होगें, जब तक आप का मन व शरीर स्वस्थ नही होगा। योग शरीर की आन्तरिक शक्तियों को मतबूत करता है। दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए योग की जरुरत होगी। तनाव को दूर करने के लिए योग सबसे उपयुक्त साधन हैं।उन्होने कहा कि स्कूल में कोई प्रतियोगिता दुश्मनी के लिए नही एक दूसरे से आगे बढ़ने के लिए होती है। शिक्षा के साथ-साथ जिस खेल में रुचि रखते हो उसे खेलिए। और क्षेत्र के साथ अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन कीजिए। सरकार के नारी सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए कहा कि किसी से डरना नही है। संकोच नही करना है। यदि कोई आपके साथ र्दुब्यवहार होता है निःसंकोच उसे अपने स्कूल में शिक्षक एवं अभिभावक से शिकायत करने के साथ उसका प्रतिकार एवं विरोध कीजिए। विना लाईसेंस के कोई बच्चा बाईक न चलाये। 16 से 18 वर्ष से बच्चों को नान गेयर वाली बाईक चला सकते हैं। उसका लाइसेंस विभागीय स्तर पर जा रहा है। बिना हेलमेट लगाये बाईक चलाने पर संख्त रुप से मना किया। कहा कि घर के लोगों को भी विना हेलमेट के चलाने से मना करने का बच्चो को सुझाव दिया। उन्होने यातायात नियमों की जानकारी दी। साईबर क्राइम पर सावधानियों को बरतने के लिए मोबाईल पर बैंक का मैनेजर बनकर कोई ओटीपी देने को कहता है तो कत्तई न दें। अन्यथा आपके खाते की समस्त धनराशि खाते से गायब हो जायेगी। उन्होने कहा कि यदि ऐसी घटना हो जाती है तो 48 घंटे के अन्दर साईबर थाने में तत्काल लिखित सूचना दें। इससे आपके गायब पैसे को बचाने में साईबर सेल तत्काल सक्रिय होकर मदद करेगा। प्रभारी निरीक्षक श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रुप में आमत्रण के लिए स्कूल के प्रबन्धन का आभार ब्यक्त किया। स्कूल के निदेशक डा0 जे आर मिश्र ने कहा कि सरकार की मंशा है कि फीट इंडिया के तहत प्रत्येक भारतीय स्वस्थ हो और स्वस्थ होगा तभी समृद्धि होगा, तभी देश मजबूत होगा। इस लिए यह कार्यक्रम हर जगह चलाया जा रहा है। उसी कड़ी का हिस्सा हमारा भी स्कूल है। उन्होने सेंट जेवियर्स परिवार की तरफ से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगो का समय देने के लिए आभार प्रकट किया।योग चिकित्सक संजीत कुमार आर्य ने स्वस्थ रहने की विधि की जानकारी देने के साथ-साथ स्कूल के सभी बच्चों एवं शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के योगासन भी कराये। उनके साथ सहयोग में उनके पुत्र दिव्यांश प्रताप मौजूद रहे।स्कूल की प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने मुख्य अतिथि श्रीवास्तव को मोमेन्टों प्रदान कर सम्मनित किया। स्कूल की छात्राओं ने स्वागत नृत्य के माध्यम से स्वागत किया। बैण्ड ग्रुप एवं एनसीसी के बच्चों ने परेड करते हुए सैनिक बैण्ड बाजे के साथ मुख्य अतिथि को कार्यक्रम स्थल तक ले गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद किया गया।इस कार्यक्रम में स्कूल के पी के सिंह, मंजीत, अरुण यादव, रोहन प्रकाश, उदितराज, धर्मेन्द्र कुमार, शिवकुमार यादव, अरविन्द गुप्ता, श्याम जी वर्मा, रवि प्रकाश, दिनेश, बब्लू राजवर, रीता रीचर्ड, निगम सिंह, तनबीर फातमा, विवेक श्रीवास्तव, रीचर्ड परालकर, प्रतिभा सिंह, महिमा बर्नवाल, आश्रिता त्रिपाठी, किरन शुक्ला, पारुल श्रीवास्तव, खुश्बू वर्मा, जाबीर खां, जमालुद्दीन, नीरज तिवारी, मनोज तिवारी, अंजनी ठाकुर टुनटुन, आशीष राय, धर्मेन्द्र पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, अभय मिश्रा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *