महिला उपनिरीक्षक किरन यादव ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक


बलिया। थाना उभांव क्षेत्र के ग्राम सभा सीसयड कला अंतर्गत शिवपुर मठिया में सोमवार को मिशन शक्ति टीम द्वारा चौपाल आयोजित की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व महिला उपनिरीक्षक किरन यादव ने किया।

चौपाल में महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए—
1090 वूमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा एवं 112 पुलिस आपातकालीन सेवा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *