नगर में मतदाता सहायता केंद्र स्थापित: अब एसआईआर फार्म से जुड़े सभी कार्य एक ही स्थान पर!


बिल्थरारोड।
नगर क्षेत्र में एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) के दौरान लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टाउन एरिया हाल में मतदाता सहायता केंद्र की स्थापना कर दी है। यह केंद्र नगर के मतदाताओं को फॉर्म उपलब्धता, फॉर्म भरने की दिक्कतें और ऑनलाइन प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में शहरी क्षेत्र से यह शिकायतें बढ़ रही थीं कि कई मतदाताओं को एसआईआर फार्म या तो मिल नहीं पा रहा था या प्रक्रिया समझने में परेशानी हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर यह केंद्रीकृत सहायता केंद्र शुरू किया गया, ताकि किसी भी eligible मतदाता को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

केंद्र संचालन के लिए कानूनगो को प्रभारी बनाया गया है, जबकि दो सुपरवाइजर तथा ईआरओ के रूप में बीईओ सुनील कुमार चौबे को तैनात किया गया है, जिससे प्रत्येक मतदाता को तेज़ और सटीक सहायता मिल सके।

यह केंद्र भाग संख्या 51 से 58 और 43 से 50 तक के सभी मतदाताओं को सेवा प्रदान करेगा।
प्रशासन का कहना है कि कई लोग ऑनलाइन प्रक्रिया में पूरी तरह पारंगत नहीं हैं, इसलिए यह सहायता केंद्र सभी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *