बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस का स्टेशन पर सोए निरीह बालक के गर्दन पर पैर रखने का वीडियो वायरल
बिल्थरारोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक रेलवे पुलिस द्वारा मानवता की सारी हदें पार कर स्टेशन के मुख्य द्वार पर सोए गरीब बालक के गर्दन पर लात रख कर निर्दयता से दबाने का वीडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर एक निरीह बालक सोया हुआ था। वहाँ पर ड्यूटी कर रहे रेलवे पुलिस का जवान आता है और उस बालक के गर्दन के ऊपर जूता पहने हुए पैर को रखकर दबाता है। जिसकी गतिविधि एक युवक द्वारा मोबाइल में कैद कर ली जाती है। मानव की सुरक्षा में लगे सिपाही द्वारा इस तरह की अमानवीय व्यवहार बालक के साथ करने पर लोगो में आक्रोश व्याप्त है। लोगो कहना है कि जब यह सुरक्षाकर्मी एक निरीह बालक के साथ निर्दयतापूर्वक व्यवहार कर रहा है तो अन्य यात्रियों के साथ कैसा के साथ कैसा व्यवहार करता होगा। लोगो ने सम्बंधित रेलवे अधिकारी से घटना की जांच कराकर निर्दयता की सारी हदें पार करने वाले रेलवे के सिपाही के खिलाफ आवश्यक करवाई करने की मांग किया है।

