अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को उभांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिल्थरारोड। अपनी ही नाबालिक पुत्री के साथ रिश्ते को शर्मसार करने वाले पास्को एक्ट में वांछित फरार चल रहे अभियुक्त पिता को उभांव पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल निवासी देवरिया जिले के ग्राम मोहन मुंडेरा ,थाना रामपुर निवासी अकरम पुत्र स्व0 कुदुस अहमद हाल मुकाम चँदायर बल्लीपुर नरही ,थाना उभांव ने अपनी ही नाबालिक पुत्री के साथ  रिस्ते को शर्मसार करते हुए दुष्कर्म कर फरार चल रहा था। जिसके खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज था। जो कही भागने के फिराक में विशुनपुरा चट्टी पर खड़ा था। मुखविर से मिली सूचना पर उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उभांव इंस्पेक्टर विपिन सिंह, कांस्टेबल अक्षयलाल , कांस्टेबल पंकज सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *