नगरा मार्ग पर नौरंगिया के समीप आये दिन हो रही सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए जिलापंचायत प्रतिनिधि ने सड़क पर ब्रेकर बनाने की मांग किया

बिल्थरारोड। नगरा मार्ग पर नौरंगिया स्थित बीजी पब्लिक स्कूल के समीप आये दिन हो रही सड़क दुर्घटना को लेकर जिला पंचायत प्रतिनिधि अरुण कुमार संगम ने उपजिलाधिकारी निशांत उपाध्याय को पत्रक देकर उक्त स्थान पर ब्रेकर बनाने की मांग किया। दिए गए पत्र में जिला पंचायत प्रतिनिधि संगम ने जिक्र किया है कि अभी एक सप्ताह पहले ही उस स्थान पर हुए सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई। आये दिन वहाँ सड़क दुर्घटना होती रहती है।उन्होंने उपजिलाधिकारी से मांग किया कि  सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए सड़क पर ब्रेकर की अति आवश्यक है जिससे दुर्घटना पर विराम लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *