हल्दीरामपुर स्थित गौ आश्रय केन्द्र में तीन ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को तीन ट्राली भूसा व गेँहू दान किया

बिल्थरारोड । क्षेत्र के हल्दीरामपुर स्थित गौ आश्रय केन्द्र में बीडीओ के निर्देश पर शुक्रवार को मोलनापुर, व तेलमा जमालुद्दीन पुर से ग्राम प्रधानों द्वारा भुसा दान किया गया। ज्ञात हो कि सीयर ब्लॉक के अस्थायी गौ आश्रय हल्दीरामपुर में 49 जानवर मौजूद है। पिछले दिन विशेष सचिव निरीक्षण के दौरान जानवरों के स्वास्थ्य को देखकर काफी प्रसन्नतापूर्वक जाहिर किया। खंन्ड विकास अधिकारी को सराहनीय कार्य बताया तथा वहीं सभी ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि व सामाजिक लोगों द्वारा गौशाला में भुसा, स्वस्थ्य रहने के लिए दाना के लिए गेहूं दान करने के लिए कहा। खण्ड विकास अधिकारी मधुछन्दा सिंह के आग्रह पर ग्रामप्रधान द्वारा गौशाला में जानवरों को भोजन के लिए भुसा व गेहूं दान की सहायता से इकट्ठा किया जा रहा है जिसमें शुक्रवार के सुबह ग्राम पंचायत तेलमा जमालुद्दीनपुर से प्रधान छोटेलाल यादव, ग्राम पंचायत रोजगार सेवक यशवन्त मौर्या ने एक टाली भुसा व एक कुन्तल गेहूं दान किया। वही ग्राम पंचायत मोलनापुर प्रधान लल्लन पटेल के द्वारा भी एक टाली भुसा व गेहूं दान दिया गया है । इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सीयर मधुछन्दा सिंह, वरिष्ठ सहायक दया शंकर राय, प्रधान छोटे लाल यादव, यशवन्त मौर्या, व गौशाला देखरेख कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *