प्राइवेट वाहनों के बेतरतीब करने से बस स्टेशन के पास रोज लग रहा है जाम

बिल्थरारोड । स्थानीय नगर के रोडवेज पर आए दिन सवारी के चक्कर में प्राइवेट बसों के सड़क किनारे खड़ी कर दिए जाने के कारण गोरखपुर-बलिया राजमार्ग पर जाम हो जा रहा है। इसके संबंध में रोडवेज प्रशासन आय की क्षति को लेकर जहां कुम्भकर्णी निद्रा में सोया हुआ है, वही संबंधित अधिकारी भी इसका संज्ञान नहीं ले रहे हैं। चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों को भी अपनी बाइक ले जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ जा रहा है। यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है कि यदि यातायात पुलिस की व्यवस्था यहां नहीं सुधारी गई तो कभी भी भीषण दुर्घटना होने से नकारा नहीं जा सकता। इस संबंध में आम जनता ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का ध्यान जनहित में आकर्षित किया है।
