सूखे से नुकसान हुए फसलों का अधिकारियों ने लिया जायजा

बिल्थरारोड /शासन के निर्देशानुसार जनपद में बोई गई फसलों का जनपद स्तरीय कमेटी के द्वारा सर्वे शुरू किया गया है। एडीएम (फाइनेंस) राजेश सिंह जहां जनपद स्तरीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं, वहीं तहसील ईकाई में तहसीलदार आदि शामिल हैं।
शनिवार को एडीएम राजेश सिंह ने सिकंदरपुर व बेल्थरारोड तहसील के विभिन्न गांवों का दौरा कर फसलों की स्थिति जांची। बेल्थरारोड में उन्होंने अपनी टीम के साथ अतरौल चक, बुद्धिपुर व चंदाडीह गांव पहुंच वहां के फसलों की स्थिति देखी। एडीएम ने माना कि सूखे से फसलें काफी प्रभावित हुई है, खासकर धान की फसल। उन्होंने बताया कि उनका गांव का दौरा करने का दो मकसद है। एक तो खुद फसलों का आकलन करना व दूसरा यह कि तहसील स्तरीय टीम का काम काज देखना। जानकारी दी कि फसलों के आकलन के बाद उसकी रिपोर्ट शासन को भेजा जाएगा तथा उस रिपोर्ट पर आगे क्या करना है, यह शासन निर्णय लेगा। जानकारी दी कि तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम बघैना, भरौली खुर्द ,विशेश्वर पुर इब्राहिमपुर माफी, दुलारपुर रामगढ़, कुर्मी डीह, भरौली ,सुरही एवं तहसील रसड़ा अंतर्गत औंदी एवं डुमरी गांव का भौतिक सत्यापन इस दौरान किया गया। जिसमें अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व, जिला कृषि अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला आपदा विशेषज्ञ, जिला उद्यान अधिकारी, तहसीलदार बेल्थरारोड सहित राजस्व कर्मी एवं कृषि विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *