महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया





बिल्थरारोड। नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।मंदिरों में हर हर महादेव के जयघोष के बीच भक्ति संगीत का माहौल बना रहा। बस स्टेशन, रेलवे चौराहा स्थित शिव मंदिर, मानस मंदिर, रेलवे पानी टंकी के पास स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, बेल्थरा बाजार, बहुताचक उपाध्याय, चन्दाडीह, हल्दीरामपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।बीचला पोखरा स्थित शिव व दुर्गा मंदिर और बस स्टेशन स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों की भारी संख्या देखी गई। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूर, भांग, बैर, अक्षत, धूप, दूध और जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। और मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना किया।विशेष रूप से महिलाएं पूजा की थाली लेकर मंदिरों की ओर जाती दिखीं। सुरक्षा व सहयोग की दृष्टि से मंदिरों पर उभांव इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद सिंह और चौकी इंचार्ज बी.बी सिंह दलबल के साथ चक्रमण करते दिखे।
