सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इंसानियत की मिसाल — प्रेम से जीना सिखा गया ‘पयाम-ए-इंसानियत’ फोरम


बिल्थरारोड /बुधवार दिन में सीयर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ‘ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम’ की बेल्थरा रोड यूनिट द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया। गर्मी से बेहाल मरीजों और उनके परिजनों के लिए फोरम के सदस्यों ने निःशुल्क मिनरल वाटर की बोतलें और ओआरएस घोल वितरित किया।

इस सेवा कार्य के साथ फोरम ने “प्रेम से जीना सीखिए” शीर्षक वाला हज़रत अली मियां का प्रेरणादायक संदेश भी बांटा, जिसमें इंसानियत, भाईचारा और प्रेम की अहमियत को सरल शब्दों में समझाया गया। यह संदेश लोगों के बीच नफरत और हिंसा के माहौल को समाप्त करने की अपील करता है और समाज में प्रेम व एकता फैलाने पर ज़ोर देता है।

इस कार्यक्रम में मुफ्ती मोईन, मौलाना अबसार, मौलाना अब्दुल वासे, मौलाना शारिक, मौलाना वामिक, मोहम्मद रुब्बन, अहमद मुज्तबा, शेख एजाजुद्दीन, मुन्ना भाई, नीलेश दीपू, अमान, एहतेशाम, रामीश सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार सिंह, फार्मासिस्ट  अनिल कुमार सिंह, राहुल मद्धेशिया और चंद्रभान भाई की उपस्थिति  रही।

लोगों ने इस नेक पहल को न केवल राहत का साधन माना, बल्कि इसे इंसानियत और आपसी प्रेम का संदेश भी बताया। पयाम-ए-इंसानियत फोरम का यह छोटा सा प्रयास समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *