बलिया पुलिस की सक्रियता से आम नागरिक को मिला न्याय, Amazon से न मिला AC का पैसा कराया वापस

बलिया, 20 मई 2025 – जनपद बलिया की उभांव थाना पुलिस ने आम जनता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से डिलीवरी न हुए एसी की धनराशि शिकायतकर्ता को वापस दिलवाने में सफलता हासिल की है।

शिकायतकर्ता मानवेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी वार्ड संख्या 06, कस्बा बेल्थरा रोड, थाना उभांव, बलिया ने 25 अप्रैल 2025 को अमेजन से ₹36,890 का एसी आर्डर किया था। यह डिलीवरी 30 अप्रैल को होनी थी, लेकिन उन्हें वस्तु प्राप्त नहीं हुई। जब उन्होंने आर्डर स्टेटस चेक किया, तो उसमें ‘डिलीवर्ड’ दिखाया गया था। अमेजन कस्टमर केयर से संपर्क करने पर भी यही बताया गया कि उनका एसी निर्धारित तिथि को उनके पते पर डिलीवर किया जा चुका है।

इस संदर्भ में उन्होंने 5 मई 2025 को स्थानीय थाना उभांव में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना उभांव प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह व उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए अमेजन ऑफिस बेल्थरा रोड से संपर्क कर पूरे मामले की जांच की।

पुलिस की पहल और प्रयासों के चलते आखिरकार मानवेन्द्र प्रताप सिंह को उनकी पूरी धनराशि उनके बैंक खाते में वापस कराई गई। इस कार्य के लिए आवेदक ने बलिया पुलिस विशेषकर उभांव थाना टीम का आभार व्यक्त किया और उनकी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *