उभांव में पुलिस का सख़्त एक्शन: दो दिनों में 200 वाहन चालान, 3 बाइक सीज !
बिल्थरा रोड /उभांव थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय शुक्ल के नेतृत्व में चल रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान का आज दूसरा दिन भी बेहद सख़्त और असरदार रहा। पुलिस टीम ने सोमवार को 100 वाहनों का चालान करते हुए 3 मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया।





पुलिस के मुताबिक रविवार को भी लगभग 100 गाड़ियों का चालान किया गया था। लगातार दो दिनों में कुल 200 से अधिक वाहन चालान होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
चेकिंग अभियान चौकियां मोड़, उभांव मोड़, चौधरी चरण सिंह तिराहा, रेलवे स्टेशन, मधुबन ढाला और अखोप चट्टी जैसे प्रमुख स्थानों पर चलाया गया, जहाँ भारी पुलिस बल तैनात रहा।
अभियान के दौरान उप निरीक्षक सुमित त्रिपाठी, सीयर चौकी प्रभारी मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल एवं अन्य कांस्टेबल सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
इंस्पेक्टर संजय शुक्ल ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना हेलमेट, कागज़ातों की कमी, ओवरलोडिंग और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस की यह पहल सड़क सुरक्षा को लेकर बेहद सराहनीय है और इससे लापरवाह चालकों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
