सोशल आडिट को मिली कई खामियां। आडिट टीम में पत्नी की जगह पति आडिट करते मिले।


बिल्थरारोड। क्षेत्र के ग्रामसभा आवाया में गुरुवार को सोशल आडिट करने पहुँची टीम को मनरेगा समेत अन्य पत्रावलियों में कई खामियां देखने को मिली। वही आडिट टीम में पत्नी के स्थान पर पति आडिट करते मिले। जानकारी के अनुसार गुरुवार को लगभग 2 बजे ग्राम सभा आवाया के ग्राम पंचायत भवन पर बलिया से सोशल आडिट करने के लिए बीआरपी दिनानाथ पांडेय अपने टीम के साथ पहुँचे। जहाँ पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार और रोजगार सेवक द्वारा मनरेगा व अन्य कार्य योजना सम्बंधित फाइलों को शोसल आडिट टीम को दिखाया गया। जांच के दौरान किसी कार्य योजना के फाइल पर कुछ अन्य कमियों के साथ ही सचिव का हस्ताक्षर नही था तो किसी पर रोजगार सेवक का हस्ताक्षर नही पाया गया। जिसे आडिट टीम ने सुधारने को कहा। बीआर पी दिनानाथ पांडेय ने बताया कि हमारे साथ आडीट टीम में प्रवीण चंन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद, मनोज कुमार, ज्ञान्ती तिवारी है । लेकिन मौके पर ज्ञान्ती देवी के पति प्रदीप तिवारी आडिट की फाईल देखते हुए नजर आ रहें थे। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर जिला कोआडिनेटर अवधेश चौरसिया ने बताया कि इनके बिरूद्ध कानून करवाई की जायेगी।
