तो क्या आगामी 25 अप्रैल से पटरियों से अतिक्रमण मुक्त होगा ! बिल्थरा रोड

बिल्थरारोड / नगर की सड़क से लगी पटरियों को अतिक्रमणमुक्त कराने की सूचना से बुधवार को पूरे दिन गहमागहमी की स्तिथि बनी रही। बता दे कि नगर के मुख्य मार्ग की अगल बगल पटरियों पर कुछ दुकान एव मकान मालिकों के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण करने और दुकानों को आगे तक बढ़ा लेने से प्रतिदिन जाम की स्तिथि बनी रहती है। नगर पंचायत कार्यालय के अनुसार अतिक्रमण के चलते सड़क पर स्वतंत्र और सुगम यातायात मुश्किल हो गया था। इसकी शिकायत कार्यालय को बार-बार मिल रही थी। कर्मचारियों के द्वारा पटरियों को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए काफी प्रयास किया गया जो असफल रहा। अतः उपजिलाधिकारी बेल्थरा रोड को पत्रक सौंपकर मुख्य सड़क की पटरियों को मुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद मांगी गई है। आने वाले 25 अप्रैल को प्रशासन के सहयोग अतिक्रमणमुक्त अभियान चलाया जाएगा। जैसे ही यह सूचना अवैध अतिक्रमणकारियों के पास पहुँचा उनके बीच हड़कंप मच गया।
