माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने 24 जिलों के डीआईओएस को निलंबित करने का दिया आदेश,बलिया के डीएम एसपी से मांगी रिपोर्ट!

लखनऊ ।। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने पेपर आउट प्रकरण में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए बलिया के डीआईओएस के साथ 24 जिलों के डीआईओएस को निलंबित कर दिया है । वही बलिया के डीएम व एसपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है ।
पेपर लीक मामला में ACS होम अवनीश अवस्थी ने बलिया के डीएम एवं एसपी से पेपर लीक मामले की मांगी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है । शासन ने पेपर लीक प्रकरण की STF को जांच सौंपी गयी है ।
पेपर लीक मामले में सीएम योगी ने कहा है कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा ,दोषियों पर NSA लगाया जाएगा ।
