ट्रक के चपेट में आने से स्कूटी सवार अधेड़ की मौत

बिल्थरारोड। उभांव थाना के समीप मंगलवार के अपराहन लगभग साढ़े 3 बजे मझवलिया गांव निवासी स्कूटी सवार 55 वर्षीय अधेड़ के ट्रक के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर कागजी कारवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मझवलिया गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह 55 वर्ष पुत्र स्व0 श्रीरामप्रेम सिंह बेल्थरारोड अपनी स्कूटी से आये थे। सब्जी खरीदकर वापस घर जा रहे थे । अभी उभांव थाना के समीप पहुँचे थे कि उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गयी जिससे सड़क पर गिर गए। पीछे से जा रहा ट्रक रौंदते हुए निकल गयी है। जिससे सुरेन्द्र सिंह की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
