पंचायत भवन और गांधी चबूतरे की जमीन का बिना पैमाइश कराये एक तरफ से बाउंड्री कराने पर विरोध !

बिल्थरारोड। चौकियामोड़ चौराहे के समीप गाँधी चबूतरा और पंचायत भवन के पास किये गए अवैध कब्जे , अतिक्रमण को न्यायालय के आदेश पर हटाने के बाद बिना पैमाइश का एक तरफ से बाउंड्री कराने पर ग्रामीणों ने  कार्य रोकने के लिए जमकर हंगामा किया। और एसडीएम  को शिकायती पत्र दिया । ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व न्यायालय के आदेश के बाद उपजिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में  बुलडोजर चलकर हटाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि  बिना पैमाइश कराये कुछ लोगो को खाली जमीन का लाभ पहुँचाने के लिए ग्रामप्रधान द्वारा सिर्फ आगे से बाउंड्री कराने को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर हंगामा कर दिया। तथा एक तरफ से कराए जा रहे बाउंड्री को तुरन्त रोकने के लिए उपजिलाधिकारी देवेन्द्र पाण्डेय और थानाध्यक्ष उभांव को पत्रक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांधी चबूतरे और पंचायत भवन के जमीन का पैमाइश कराकर चारो तरफ से बाउंड्री कराया जाय। एक तरफ से बाउंड्री कराकर पीछे वाले व्यक्ति को सहन के रूप में लाभ पहुँचाने के लिए प्रधान द्वारा सिर्फ आगे से बाउंड्री कराया जा रहा है। इसका विरोध कर पत्रक देने वालो में श्रीराम चौरसिया दिनेश, रामअवतार, जयनाथ गोंड़, जयराम, रामलाल, दीपक, राजेस, किरण देवी, लीलावती, सुरेश, व्यास मौर्य,  धुरई, फूलनी देवी, प्रेमचन्द्र आदि शामिल रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *