दुर्गापूजा पंडालों में दर्शन,पूजन अर्चन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पुलिस कर रही है गस्त



बिल्थरारोड। नगर के विभिन्न दुर्गापूजा पण्डालों में गुरुवार को देवी दुर्गा के दर्शन और पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर में युनाइटेड क्लब, लोहापट्टी, यंग क्लब मधुबन मार्ग, बालसंघ डाकबंगला रोड, अमर ज्योति क्लब, चौधरी चरण सिंह तिराहा आदि सहित एक दर्जन स्थानों पर दुर्गापूजा समितियो द्वारा पंडाल बनाकर आदि शक्ति दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में रखी गयी प्रतिमाएं और नयनाभिराम झाकिया लोगो के लिए आकर्षक का केन्द्र बनी है। पूरे नगर को दुर्गापूजा समितियों के द्वारा झालर , पट्टे , आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। चौधरी चरण सिंह तिराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक पूरा नगर दूधिया रोशनी में नहा रहा है। भक्ति गीतों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया है। इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह के द्वारा एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नगर में हर जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
