शिक्षा एक समान को लेकर दिल्ली तक साइकिल यात्रा करने वाले कवि, शायर व समाजसेवी अरशद हिंदुस्तानी ने गरीब , असहाय बच्चों को कॉपी, कलम वितरित किया


बिल्थरारोड। पूरे देश मे शिक्षा एक समान करने को लेकर दिल्ली तक साइकिल चलाकर मुहिम छेड़ने वाले कवि ,शायर व समाजसेवी अरशद हिंदुस्तानी ने ग्रामसभा फरसाटार में बृहस्पतिवार को गरीब असहाय बच्चों को कापी व कलम बाटकर बच्चों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गरीबी मिटाने का सबसे बड़ा उपाय शिक्षा है ,जीवन में सफलता की कुंजी शिक्षा है । बच्चों के अभिभावकों से कहा कि आप जिसको भी वोट करे लेकिन आपने सांसद, विधायक , प्रधान, से कहे की वो अपने बच्चों की तरह हमारे बच्चो की शिक्षा की व्यवस्था करे। क्योंकि जब कोई पड़ता है तो देश का वैज्ञानिक बनता है , डॉक्टर बनता है, डीएम बनता है, एसपी बनता और इस तरह से देश का नाम रोशन करता है ।
कॉपी कलम मिलने पर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर समाजसेवी आबान हसन, मोनू, तेजामूल , अलाउ , इस्लाम भाई , अमानत, चांद आदि मौजूद रहे।
