पुलिस चौकी सीयर में बकरीद त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक

बिल्थरारोड। मुस्लिम भाईयो के त्योहार बकरीद के मद्देनजर रविवार को पुलिस चौकी सीयर में पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता और सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता ने कहा कि आपसी सौहार्द के साथ बकरीद के त्योहार को मनाये ।साथ त्योहार को लेकर जारी गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन करे। वही सीओ शिवनारायण वैस ने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है अगर कही भी कोई समस्या हो तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दे जिससे समय से समाधान कराया जा सके। इस मौके पर इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज मदनलाल , कांस्टेबल, प्रदीप मद्धेशिया, अंकुर वर्मा, जनार्दन ,सभासद परवेज हमजा, हाजी तौहीद लारी, प्रशांत कुमार जायसवाल मन्टू, सुनील कुमार टिंकू, आनंद, सोहराब, सुधीर, मधु लाला ,विवेक कुमार ,कन्हैया माली ,राजेश सिंह, इकबाल, सद्दाम , आरिफ,मूलताज,लल्लन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *