नगर के भाजपा कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा के तहत नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन

बिल्थरारोड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के क्रम में रविवार को नगर के भाजपा कार्यालय पर युवा भाजपा नेता व नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के रूप में निःशुल्क स्वास्थ्य मेले के अलावा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजन किया गया है, जिसमे सीएचसी सीयर के डॉक्टर द्वारा हर प्रकार का स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच किया जा रहा है। इस अवसर पर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्रित्व काल मे हमारा देश आगे की ओर बढ़ रहा है। कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न रोगों का जांच ,इलाज के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। पूरे समय तक लोगो का हर प्रकार का इलाज और जांच का कार्य चलता रहेगा। इस अवसर राममनोहर गांधी, आलोक गुप्ता, अमित जायसवाल, विनोद, विपिन विहारी पाण्डेय, प्रशांत सिंह, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *