सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर व संगोष्ठी का आयोजन

बिल्थरारोड । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बलिया अस्पताल की मनोचिकित्सक डॉ अनुष्का सिंह ने फीता काटकर किया। संगोष्ठी में मानसिक रोग के लक्षण मानसिक दिव्यांगता के कारण बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। शिविर में मानसिक रोगियों के परीक्षण एवं उपचार के प्रति जागरूकता पैदा किया गया। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की निशुल्क जांच, तंबाकू से होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में 153 मरीजों में 25 मरीज मानसिक रूप से पीड़ित मिले। मनोचिकित्सक ने सभी को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरूक करने के साथ ही निःशुल्क दवा वितरित किया गया, तथा पर्चा वितरित किया गया। शिविर में मुख्य रूप से सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह,अनुष्का सिन्हा, डॉअमर कुमार पाल, डॉ विक्रम सोनकर, डॉ कुशाग्र सिंह ,फार्मासिस्ट कृष्ण चौहान, चंद्रभान यादव, आनंद कुमार, प्रमोद कुमार, आशीष यादव, आनंद साहनी, महेंद्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *