भीमपुरा रोड एक्सीडेंट में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। भीमपुरा थाना क्षेत्र के किड़िहरापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार को अचानक एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के छिछोर गांव निवासी संता यादव (36) वर्ष व अनुप यादव (30)वर्ष बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। किड़िहरापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें सन्ता यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप घायल अनुप यादव को आनन-फानन में सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही भीमपुरा पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *