मनमाने बिजली बिल आने से डेढ़ दर्जन पीड़ित विद्युत उपभोक्ताओं ने एसडीओ आफिस पहुँचकर किया हंगामा, मौके से नदारद रहे एसडीओ अनिल कुमार

बिल्थरारोड। पूर्व के एसडीओ से भुक्तभोगी बिजली उपभोक्ता अब नए एसडीओ के कार्यकाल में और परेशान दिख रहे है। उपभोक्ताओं के फरियाद सुनने के बजाय सिर्फ कार्यालय से गायब रह रहे है। गुरुवार को डेढ़ दर्जन महिला व पुरूष बेल्थरारोड एसडीओ आफिस पहुँचकर हंगामा किया।मौके से गायब एसडीओ अनिल कुमार नदारद रहे। हालात इस कदर है कि घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल एक से तीन माह का 10 हजार से लेकर 94 हजार तक का मिल गया है। जबकि ये सिर्फ दो से तीन बल्ब और पंखे ही चलाते है। जब बिजली उपभोक्ता एसडीओ कार्यालय पर बिजली बिल की समस्या को लेकर जाते है तो एसडीओ अनिल कुमार ठीक से बात करते है या फिर आफिस से गायब रहते है।जिससे बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नही हो पा रहा है। दर -दर भटकने को मजबूर है। बिहरा हरपुर निवासी जंगबहादुर का एक माह का 16400 बिजली बिल आया है, तिरनई खिजीरपुर गांव निवासी मिथिलेश कुमार पटेल जो मई 2023 में अभी कनेक्शन लिए है इनका बिजली बिल 88 हजार रुपये आया है। पिपरौली बड़ागांव निवासी ओमप्रकाश का एक माह का बिजली बिल 26 हजार रुपये आया है। जबकि ये सभी लोग घरेलू बिजली कनेक्शन लिए है। बिजली बिल समस्याओं से लोग हर समय परेशान दिख रहे है। बिजली विभाग के ये अधिकारी सरकार के निर्देश की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *