शहीद रामप्रवेश यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर लोगो ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया
बिल्थरारोड । श्रीनगर के बनिहाल में आतंकी हमले में शहीद रामप्रवेश यादव की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को टंगुनियां-सोनाडीह मार्ग पर स्थित शहीद स्थान पर कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से किया गया।तत्पश्चात शाहिद स्तंभ पर दीप प्रजवल्लित के बाद माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।तत्पश्चात श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।सभा मे शाहिद रामप्रवेश यादव को भावपूर्ण नमन किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने शहीद रामप्रवेश यादव की शहादत को सलाम करते हुए उनके आदर्शों के अनुरूप देश रक्षा का संकल्प व्यक्त किया। कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम अंकित कर दिया।पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने कहा कि शहीद रामप्रवेश ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर इतिहास के पन्नो में अपना नाम अंकित कर दिया,उनकी शहादत हमेशा लोगों को देश की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।ग्राम प्रधान महेश यादव ने शहीद के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील की।जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव ने युवा वर्ग से शहीदों के आदर्शों को आत्मसात कर सशक्त भारत निर्माण के लिए एकजुटता का आवाहन किया।इस दौरान शहीद के दोनों पुत्र आयूष और आशीष को सभी उपस्थित लोगों ने आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना किया।शहीद के पिता लालबचन यादव ने कहा कि देश की रक्षा के लिए पुत्र के बलिदान से गौरवान्वित हूं।शहीद की पत्नी चिंता देवी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए फफक पड़ी।शाहिद के दोनों पुत्रों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस दौरान 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महाराजगंज से आरक्षी मनीष कुमार, उप कमांडेंट महावीर भामू,मुख्य आरक्षी दिनकर मिश्रा,आरक्षी यतेंद्र सिंह,और 14 वीं वाहिनी एसएसबी जम्मू एवम कश्मीर से सहायक उप निरीक्षक अमित कुमार द्वारा शाहिद के परिजनों को 22 वीं वाहिनी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया एवम श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस मौके पर हरेराम यादव,गोल्डन यादव,सोनू यादव,मनोज यादव,बब्बन यादव,गायक पप्पू पांडेय,अंबिका यादव,साहब लाल यादव,देवेंद्र यादव,मंगल यादव, पूर्व प्रधान बांके लाल यादव,सतेंद्र यादव समेत भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

