शिक्षक दिवस के अवसर पर सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव के कक्षा 12 में अव्वल स्थान लाने वाले छात्रों को विद्यालय के डायरेक्टर व प्रिंसिपल द्वारा 10-10 रुपये का चेक देंकर सम्मानित किया गया

बिल्थरारोड। क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में देश के दूसरे राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन शिक्षक दिवस के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया। सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को वर्ष 2023 में विद्यालय के कक्षा 12 के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 3 मेधावी छात्रों को विद्यालय के डायरेक्टर डॉ जे आर मिश्र और प्रिंसिपल शीला मिश्रा द्वारा 10-10 हजार का चेक प्रोत्साहन राशि देंकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2023 में कक्षा 12 में 90 प्रतिशत ऊपर अंक पाने वाले प्रियांशु सिंह पुत्र अनिल सिंह, कोमल साहनी पुत्री कन्हैया प्रसाद साहनी और शिखा सिंह पुत्री सुशील सिंह को 10-10 हजार रुपये का चेक देंकर सम्मानित करते हुए डायरेक्टर डॉ जेआर मिश्र और प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे ही मेधावी छात्र आगे चलकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते है। इसके अलावा सेंट्रल पब्लिक स्कूल, एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर , नवजीवन इंग्लिश स्कूल बिल्थरारोड , स्व0 केशव प्रसाद महाविद्यालय ससना बहादुरपुर सहित अन्य विद्यालयों में शिक्षक दिवस बड़े ही खुशी के साथ केक काटकर मनाया गया।
