बाइक के धक्के से बृद्ध गम्भीर रूप से घायल
बिल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मार्ग पर करीमगंज गांव के समीप बाइक सवार ने एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वृद्ध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में लोगों ने वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि करीमगंज गांव निवासी 68 वर्षीय शिवराम पैदल सड़क के किनारे होकर घर जा रहे थे कि इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित बाइक सवार ने शिवराम को टक्कर मार दिया, जिससे शिवराम सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।आसपास लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था के चलते चिकित्सक ने बलिया रेफर कर दिया। हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना के बाद बाइक समेत चालक मौके से फरार हो गया।
