न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी में मान प्रदान अलंकरण समारोह (Investiture ceremony) का आयोजन।

बिल्थरा रोड बलिया /न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी में मान प्रदान अलंकरण समारोह (Investiture ceremony) का आयोजन किया गया। इसमें प्रबंधक सतीश दुबे, प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे, प्रधानाचार्य पूनम प्रसाद व वरिष्ठ अध्यापक/ अध्यापिका द्वारा छात्र /छात्राओं को उनके कर्तव्य निष्ठा का बोध कराने व उनकी क्षमता, योग्यता का उचित प्रयोग करने का संकल्प दिलाया गया । अध्ययन के साथ-साथ उत्तरदायित्वों के निर्वहन के गुण भी प्राप्त कर सके। सभी छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीयर चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार द्वारा सैश प्रदान किए गए एवं मंच संचालन आनंद श्रीवास्तव एवं ज़ीशान द्वारा किया गया । सभी छात्र छात्राओं को पूर्ण निष्ठा लगन एवं ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलवाई गई। इस क्रम में हिमांशु सिंह को हेड बॉय, सलोनी गुप्ता को हेड गर्ल, शैलेश यादव को स्पोर्ट्स कैप्टन एवं श्रेया गुप्ता को स्पोर्ट्स गर्ल चुना गया इसके अतिरिक्त रेड हाउस से अदीबा सिद्दीकी एवं अपर्णा राज यादव, ब्लू हाउस मोहम्मद अम्मार और ईल्मा अयाज़, येलो हाउस से जूही वर्मा और वंशिका श्रीवास्तव, ग्रीन हाउस से आदित्य कृष्णा एवं सुहानी सिंह को कप्तान और उपकप्तान चुना गया।
कार्यक्रम का आयोजन विशाल मद्धेशिया के उदित राज के निर्देशन में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *