विभागीय मिली भगत से बिल्थरारोड में अवैध नर्सिंग होम की भरमार, विभाग बना अंजान

बिल्थरारोड। नगर में एक प्राइवेट नर्सिंग होम का उद्घाटन के बतौर मुख्य अतिथि सीएचसी अधीक्षक के नाम के साथ एक नर्सिंग होम संचालक ने नगर में निमंत्रण कार्ड भी बांट दिया। जबकि अस्पताल अधीक्षक इसकी जानकारी होने से स्वयं कन्नी काट रहे है। अब चर्चा है कि इस नए नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन तक नहीं है। जनपद में क्षेत्रीय से लेकर जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी कानोंकान भनक तक नहीं है। जबकि इस अस्पताल के उद्घाटन कार्ड पर सीयर सीएचसी अधीक्षक डा राकेश सिंह का नाम अंकित है। हालांकि अस्पताल अधीक्षक ने इस पर अपनी असहमति जताई है लेकिन बिना विभागीय अनुमति के कार्ड पर अधीक्षक का नाम लिखने और अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालन के जिम्मेदारों पर कार्रवाई से अधिकारी पल्ला भी झाड़ रहे है। इस सम्बंध में जब झोलाछाप और प्राइवेट नर्सिंग होम पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र दास से बात करने पर उन्होंने इसका रजिस्ट्रेशन नही होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कार्यशैली पर उंगली उठाने लगी है। वैसे भी बेल्थरारोड में विभागीय मिलीभगत से अवैध नर्सिंग होम की भरमार हो गई है और विभागीय अधिकारी अंजान बने हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *